Advertisement

मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

शिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने रुटलाइन का किया निरीक्षण
एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)। बसंत पंचमी  (Basant Panchami) के आगमन के पूर्व बाबा मंदिर में होने वाली भीड़ को लेकर देवघर जिला उपायुक्त (Deoghar district deputy commissioner) मंजुनाथ भजंत्री 14 फरवरी की सुबह-सुबह बाबा मंदिर पहुच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने यहाँ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निदेशित किया कि वे जलार्पण की गति को बढ़ायें, ताकि कतार को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि मिथिलांचल से विशेष कांवर लेकर पहुंचने वाले तिलकहरुए श्रद्धालु दर्जनों टोलियों में बाबा दरबार पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आज होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय। साथ हीं लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आए हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए।
इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त भजंत्री द्वारा मंदिर कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से लगातार सीसीटीवी कैमरे से व्यवस्थाओं की निगरानी करते दिखे। उपायुक्त ने शीघ्र दर्शनम काउंटर, क्यू कॉम्प्लेक्स में श्रद्धालुओं हेतु की गई सुविधाओं का निरीक्षण के अलावे मंदिर प्रांगण स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं हेतु की गई स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव एवं संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *