Advertisement

धनबाद का डांस ग्रुप बीट ऑन क्रू लॉस एंजेलिस वर्ल्ड ऑफ डांस के लिए चयनित

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। लॉस एंजेलिस (यूएसए) (UASA) में आयोजित वर्ल्ड ऑफ डांस प्रतियोगिता  (World of dance competition) के लिए धनबाद के डांस ग्रुप बीट ऑन क्रू का चयन किया गया हैं। इस प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न देशों से डांसर ग्रुप हिस्सा लेते हैं। जिनका चयन क्वालीफ़ायर राउंड के परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाता हैं।
बीट ऑन क्रू का भी चयन चेन्नई में आयोजित क्वालीफ़ायर राउंड से किया गया। जिसमें धनबाद का डांस ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप इससे पूर्व भी चर्चित रहा हैं। साथ ही यह ग्रुप इससे पूर्व भी कई डांस प्रतियोगिता में विजयी रहा हैं। जबकि,डांस इंडिया डांस और डांस प्लस जैसे लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो में भी यह ग्रुप अपनी उपस्तिथि दर्ज करवा चुका हैं। इस ग्रुप के डांसर धनबाद जिले के विभिन्न स्थान से हैं। जिनमें दिलीप कुमार रॉय खरखरी बाघमारा, सरजीत रजक मुनीडीह पुटकी, बिट्टू रजक धनबाद, चंदन हांड़ी मुरलीडीह महुदा, महेश्वर हरि फुलारीटाँड़ बाघमारा, राजकुमार गजलीटाँड़ कतरास से हैं।युवा झॉलीवुड अभिनेता स्टाररिंग अभिषेक ने बीट ऑन क्रू डांस ग्रुप को इस उपलब्धि हेतु शुभकामना देते हुए कहा कि यह धनबाद शहर के लिए गर्व की बात हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *