Advertisement

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान घायल

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। बोकारो जिला  (Bokaro district) के घोर नक्सल प्रभावित जागेश्वर (Jageshwar) थाना के हद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ (CRPF) के दो जवान के घायल होने की सूचना है। घायल जवान का इलाज रांची के अस्पताल में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीते 10 फरवरी की रात्रि लुगू पहाड़ के तलहटी स्थित जिनगा पहाड़ के टूटीझरना जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें दो जवान सत्येंद्र सिंह और विष्णु सिंह घायल हो गए। दोनों जवानो में एक को पेट में गोली लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि गोलीबारी की घटना में दूसरे जवान को गोली छाती छूते हुए निकल गयी। उसकी स्थिति सामान्य बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के संयुक्त दल 22, 26 और 154वीं बटालियन और पुलिस का लुगू पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चल रहा था। इस दौरान टूटीझरना के पास जंगल क्षेत्र में नक्सलियों से आमना सामना हो गया। बचने के लिए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानो पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की तो नक्सली अँधेरे का फ़ायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग निकले। सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों का पीछा कर घेरने की तैयारी कर रहे है। पुरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गयी है। सीआरपीएफ के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए है। जंगल में चारो ओर से माओवादियों को घेरने की कोशिश जारी है।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि बीते रात चलाये जा रहे नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच टूटीझरना में मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक सीआरपीएफ के जवान घायल है और बेहतर इलाज के लिए मेडिका ले जाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *