उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक,एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया भ्रमण
एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची शहर Ranchi city) में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान चयन को लेकर जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) रांची छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर रांची सौरभ ने भ्रमण किया।
आला अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जायजा लिया। पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानों के भ्रमण के दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा भी की। जल्द ही अंतिम रूप से स्थान का चयन कर लिया जाएगा।
275 total views, 2 views today