Advertisement

वरीय भाजपा नेता अर्जुन सिंह बने किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई टीम की घोषणा बीते 25 जनवरी की देर रात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू (Director Pavan Sahu)  केेे द्वारा किया गया है, जिसमें उन्होंने बोकारो जिला (Bokaro District) से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग सहकार्यवाहक एवं वरीय भाजपा नेता अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है।
अर्जुन सिंह ने अपने मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष साहू सहित पूरे प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उनके द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा पूर्वक निभाने की बात कही। साथ ही पूरी तन्मयता के साथ किसानों,मजदूरों व गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निश्चय किया। कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार जितनी भी योजनाएं पारित करेगी उसे झारखंड के किसानों तक पहुंचाने एवं किसानों के हक और बेहतरी के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *