Advertisement

इश्क़ बनारस की शूटिंग बहुत जल्द बनारस में होगी शुरू-युडी

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। सुरज शुक्ला फिल्म्स प्रोडक्शन (Suraj shukla films production), कौशल म्युजिक प्रेजेंट्स व श्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म “इश्क़ बनारस” की शुटिंग फरवरी से बनारस में शुरू होगी। उक्त जानकारी फिल्म इश्क बनारस के पीआरओ कुमार युडी ने दी।
उन्होंने कहा कि यह पूर्ण रूप से एक फैमिली ड्रामा व कॉमेडी बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में कुशल पांडेय, हरप्रीत कौर, सुरज शुक्ला, स्वेता चौधरी, कौशल सिंह, शालिनी कुशवाहा, अनूप श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार नज़र आएंगे। इनके अलावा सागर गुप्ता, तन्मय भारद्वाज, आलोक, वेद प्रकाश, विकास राज, अनिल कुमार, सुरेंद्र यादव, राजा नामदेव व श्रीकांत देशमुख भी अहम भूमिका में दिखेंगे। युडी के अनुसार इस फिल्म के लेखक सुरज शुक्ला, निर्देशक कुलदीप मौर्या, सह निर्देशक अंबुज मिश्रा, डीओपी शुभम पाठक, निर्माता गीता विनोद शुक्ला, प्रिती रूद्र शुक्ला, कुलदीप मौर्या, कौशल सिंह, सह निर्माता राजेन्द्र कुमार, अनूप श्रीवास्तव, शुभम पाठक हैं। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। फिल्म इसी वर्ष जून माह में एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *