Advertisement

ऐपवा का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन संपन्न

प्रखंडकमिटी की अध्यक्ष सोनिया एवं सचिव रंजू देवी चुनी गई
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएशन (ऐपवा) का स्थापना प्रखंड सम्मेलन समस्तीपुर जिलाा(Samastipur district)  के हद में ताजपुर के मोतीपुर ग्राम वार्ड-10 में 26 जनवरी को झंडोत्तोलन से शुरू किया गया। सम्मलेन में महिला आंदोलन में शहीद महिलाओं के साथ दिल्ली के किसान आंदोलन में शहीद किसानों को मौन श्रद्धांजलि दी गई।
सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य क्रमशः सोनिया देवी, अनीता देवी एवं रंजू कुमारी(आशा) ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी ने किया। सम्मेलन में अपने उद्धाटन भाषण में ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह (Bandana Singh) ने कहा कि आज महिला सुरक्षा, सम्मेलन एवं नारी मुक्ति पर खतरा उत्पन्न हो गया है। महिलाएं कार्यस्थल से लेकर कार्यालयों तक में सुरक्षित नहीं है। पिछले कई वर्षों से ज्यादातर महिलाओं पर जुल्म ढ़ाया जा रहा है। राज्य की नीतीश एवं केंद्र की मोदी सरकार मनुवादी रास्ता अख्तियार कर उल्टे जुल्मी को संरक्षण दे रही है। दिल्ली के किसान आंदोलन में अपनी मर्जी से शामिल महिलाओं को वापस लौटने का फरमान सुप्रीम कोर्ट जारी कर रही है। यह महिलाओं की आजादी पर कुठाराघात है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में भी व्यापक लूट मची हुई है। हमें इसके खिलाफ मजबूत संगठन बनाकर आंदोलन तेज करना होगा। इस अवसर पर ऐपवा जिलाध्यक्ष सिंह द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं को ऐपवा का सदस्य बनने की अपील की गई। इस अवसर पर नीलम देवी, रजिया देवी, शिवकुमारी देवी के अलावे भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी, बासुदेव राय, दिनेश सिंह आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया।
मौके पर सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया। जिसमें नीलम देवी, मालती देवी, हुबली देवी, पार्वती देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी सदस्य चुनी गई। जबकी सर्वसम्मति से सोनिया देवी प्रखंड अध्यक्ष, रंजू कुमारी सचिव, अनीता देवी सह सचिव, संजू कुमारी उपाध्यक्ष एवं कांति देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। यहां आगामी 30 जनवरी को 11:30 बजे से राजधानी चौक पर आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला में बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने का प्रस्ताव पारित कर कम्युनिस्ट इंटरनेशनल “हम होंगे कामयाब…” गीत गाकर सम्मेलन समाप्ति की घोषणा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *