विजय कुमार साव/ गोमियां(बोकारो)। गोमियां थाना (Gomian police station) के हद में डुमरी रेलवे लाइन के किनारे ससुराल से लौट रहे 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो के छोहघरवा टोला निवासी रामलाल हेम्ब्रम (Ramlal hembram) बताया जाता है। मृत्यु की खबर से परिजनों में शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के समीप कच्ची सड़क पर खून से लथपथ एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल को गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. राकेश रंजन ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोमियां प्रखंड के हद में चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो छोहघरवा टोला निवासी रामलाल हेम्ब्रोम के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में गोमियां पुलिस ने बताया कि रामलाल साइकिल से दनियां के मोढ़ा गांव अपने ससुराल गया था। लौटने के क्रम में डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात की सूचना के बाद घटनास्थल पर एम्बुलेंस पहुंची और उसे गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रत्यक्षदर्शी एम्बुलेंस के चालक पंकज सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर खून से लथपथ चप्पल व गमछा पड़ा था। वहीं लगभग 500 मीटर की दूरी पर ढलान सड़क में एक साईकिल भी मिला है। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। उसकी पत्नी और बच्चों का रो कर बुरा हाल है। मौके पर गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा सदलबल जांच में जुटे हैं।
![]()












Leave a Reply