Advertisement

मुखिया के द्वारा किया गया ठंड में अलाव की व्यवस्था

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। झारखंड राज्य (Jharkhand state) में लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इस ठंड में कनकनी ने लोगों में और भी परेशानी खड़ी कर दी है। लगातार ठंड और कनकनी से लोगों को राहत दिलाने के ख्याल से तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा (Mukhiya Rekha sinha) ने तेनुघाट छाता चौक पर अलाव की व्यवस्था की।
मुखिया द्वारा प्रदत्त अलाव में इस ठंड से राहत पाने के लिए लोग जलती हुई अलाव के पास पहुंच कर राहत महसूस कर रहे हैं। इस बारे में मुखिया रेखा सिन्हा ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड में लोग घर में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। इसी ठंड से थोड़ी राहत दिलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था की, ताकि लोगों को ठंड से थोड़ी परेशानी दूर हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *