
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चास प्रखंड के कालापाथर में 23 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना (Prime Minister Housing scheme) शहरी घटक-3 की एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चास अपर नगर आयुक्त शशिप्रकाश झा ने किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त झा ने ग्रामीणों के मध्य विभागीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के उन्मुखीकरण का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों के मध्य प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीणों के बीच अंतर ग्रामीणों को बताया।
अपर नगर आयुक्त शशिप्रकाश झा ने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्र के प्लानिंग एरिया में सम्मिलित करते हुए 14 गांवों को जोड़ा गया है, जिसमें कालापाथर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक-3 के 640 फ्लैट स्वीकृत है। जिनका निर्माण कार्य जुडको लिमिटेड रांची की देखरेख में संवेदक आर एस अग्रवाल के द्वारा किया जाना है।
जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीणों द्वारा योजना स्थल पर निर्माण कार्य में आपत्ति किया गया है। वे लोग उक्त जमीन की बंदोबस्ती/लगान अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत होने का दावा कर रहे है। आश्चर्य कि पूर्व में आपत्तिकर्ताओं ने साक्ष्य के रूप में कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। अपर नगर आयुक्त झा ने उक्त सभी ग्रामीणों को दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु आगामी 30 जनवरी को अपराह्न 12 से 1 बजे बैठक निर्धारित किया है। जो भी ग्रामीणों के पास दस्तावेज है वो उक्त तिथि को लेकर आ जाए, ताकि दस्तावेज का जांच कर निर्माण कार्य को शुरू की जा सके। कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त झा के अलावे नगर विकास एवं आवास विभाग कर्मी डीके द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि आर.एन ओझा, हरेराम मिश्रा, पुपुनकी मुखिया शिवलाल केवट, जिला परिषद सदस्य अनिता देवी, कालापाथर मुखिया यशोदा देवी, नवाडीह मुखिया जीवन बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply