Advertisement

फैम व् हरियाणा संघ के तत्वावधान में मिलन समारोह आयोजित

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। मकर सक्रांति, लोहड़ी पर्व को लेकर 17 जनवरी को अमन आर्केड रांची में हरियाणा संघ और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) के संयुक्त तत्वाधान में मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जानकारी अधिवक्ता एवं फैम के झारखंड प्रदेश महासचिव दीपेश निराला Jharkhand pradesh General secretary Deepesh Nirala) नेे दी।
निराला ने बताया कि आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने उपस्थित होकर संयुक्त रूप से मकर सक्रांति मनाते हुए दही-चूड़ा-तिलकुट-घेवर का आनंद लिया। साथ हीं संगठन विस्तार पर चर्चा की। आयोजित समारोह में मुख्य रूप से हरियाणा संघ के अध्यक्ष राम भगत अग्रवाल, सचिव रमन शर्मा, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) के महासचिव दीपेश निराला, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुमन के अलावा घनश्याम शर्मा, भूपेंद्र सिंह जग्गी, सौरभ अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, जसविंदर सिंह, सुनील गुप्ता, अजय कुमार वशिष्ठ, हरी कनोडिया, संजय कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार, बृजेश कुमार, एसएन शर्मा, गौरव गर्ग, राजेश कौशिक, विनोद कुमार बख्शी, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *