विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म स्थित सीसीएल सामुदायिक भवन में 16 जनवरी को भाकपा माले ने कॉमरेड महेंद्र सिंह (Mahendra singh) का 16 वां शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कॉ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिल्ली में डेढ़ माह से किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन कर रहे शहीद किसानों को भी याद किया गया।
मौके पर उपस्थित माले नेत्री शोभा देवी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कॉ महेंद्र सिंह जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम किया। उनकी हत्या के 16 साल बाद भी उनके विचार जीवंत है। वामपंथी धारा में एके राय के बाद महेंद्र सिंह दूसरे व्यक्ति थे। जिन्होंने मजदूर किसानों के लिए आंदोलन की जमीन तैयार किया था। वंचित समुदायों को एहसास कराया कि वह मात्र वोट देने की भूमिका तक सीमित नहीं है। अगर आज वह होते तो निश्चित ही झारखंड में पार्टी का बड़ा विस्तार होता। गरीबों की आवाज दबाने के लिए साजिश के तहत उनकी हत्या कराई गई, मगर उनकी पार्टी हमेशा गरीब मजदूरों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कॉ महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में कहा कि उनकी शहादत को संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। कॉ सिंह सदन और सदन के बाहर हमेशा जनहित में लड़ते रहे। उनका कहना था जनता ने विधानसभा में भेजा है और जनता के सवालों पर संघर्षरत मजदूर किसान की सुख सुविधा के लिए कानून बनाना चाहिए ना कि हम खुद सुख सुविधा की कानून पारित करें। आज झारखंड और झारखंड विधानसभा में कॉ महेंद्र सिंह की कमी महसूस हो रही है, लेकिन हम हमेशा गरीब वंचित असहाय के साथ खड़े हैं।
मौके पर सामू दास मुंडा, मोहन प्रसाद ठाकुर, मनोहर राय, वीरेंद्र रविदास, बाबूचंद मांझी, भोला सिंह, मैमून खातून, संतोषी देवी, शीला देवी, चांदनी देवी, रेखा देवी, प्रीति देवी, शहनाज खातून, ज्योति देवी, प्रियंका देवी आदि सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply