Advertisement

पिछरी के मृतकों के परिजनों से मिले आजसू नेता,बंधाया ढाँढस


प्रहरी संवाददाता/बोकारो। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह विस्थापित नेता कांशीनाथ सिंह 11 जनवरी को पिछरी के मृतको के परिजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। साथ हीं हर संभव मदद का भरोसा दिया।
आजसू नेता काशीनाथ सिंह मृतक करन मिश्रा के पिछरी प्योर ढोरी मोड़ स्थित उसके घर पहुँचे। मृतक के पिता जागेश्वर मिश्रा, मां टूपली देवी एवं पत्नी ममता देवी से मिलकर ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दिया। यहां गमगीन परिवार को सहयोग करने का भरोसा दिया। साथ ही सीसीएल अधिकारियों से हुई वार्ता की पूरी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर सिंह ने कहा कि घटना बहुत ही दुखदायी है। इससे हम सभी काफी दुखी हैं। कहा कि प्रशासन इस घटना का उद्भेदन जल्द से जल्द करे। और दोनों युवकों के हत्यारोपी को जेल भेजे। प्रशासन द्वारा दिये गए समय पर उद्भेदन नही होने पर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर बोकारो एसपी से उनकी वार्ता हुई है। मामले का उदभेदन के लिए एसआईटी टीम गठित किया गया है। दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाने की बात कही। कहा कि लोगो के साथ हमारी संवेदना है। जब भी जरूरत पड़े वे हाजिर रहेंगे। आजसू नेता सिंह ने मृतक राजू सिंह की विधवा से मिलकर ढाँढस दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *