Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/गिरिडीह(झारखंड)। मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह (Giridih) द्वारा 10 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन युवा भवन में आयोजित किया गया। समारोह में रांची से आये फेडरेशन ऑफ कॉमर्स (Federation of commerce) के पदाधिकारियों को बुके व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ हीं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं झारखंड फेडरेशन ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रवीण जैन ने कहा कि व्यापारियों के लिए हर सम्भव मदद की जायेगी। किसी को भी व्यापार करने में परेशानी नही होगी। उनकी पूरी टीम ने युवा मंच के कार्यक्रम को बहुत सराहा है और काफी उपयोगी जानकारी दी। मौके पर राहुल मारू, वरुण जालान, परेश गट्टानी आदि ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मोदी, बांके बिहारी शर्मा, मंच अध्यक्ष रोहित जालान, सचिव धीरज जैन, नीलकमल भरतिया, शेखर जालान, अंकित सरावगी, चन्दन केडिया, दिनेश खेतान, संजय भुदोलिया, अमित बाछुका, दीपक जैन, सुनील अग्रवाल, गोपाल सोंथालिया, गौरव केडिया, अमर अग्रवाल, विशाल सिंघानिया, राहुल केडिया व प्रेरणा की अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, कविता राजगढ़िया, आशा खण्डेलवाल, अर्चना केडिया, ऋचा केडिया, रिया अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *