ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। खिलाड़ियों में खेल की भावनाओं को देखते हुए ऐसा लगा कि हम बहुत ही मजेदार और अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Baccalaureate) पर क्रिकेट मैच देख रहे हो। उक्त बातें तेनुघाट (Tenu ghat) गोल्डेन जुबिली मैदान में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सावित्री देवी ने 10 जनवरी को कहा। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत तो होती ही है। खेल में दोनों पक्ष के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिनके खेल को देखकर पूरे दर्शक अपनी जगह पर बैठे रहे और मैच का आनंद उठाते रहे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द तेनुघाट में स्टेडियम की सुविधा होगी। जिससे खिलाड़ियों में और भी मनोबल बढ़ेगा।
विशिष्ट अतिथि तेनुघाट पंचायत के मुखिया रेखा सिन्हा ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि वे इच्छा है कि यहां फिर से क्रिकेट मैच टूर्नामेंट हो। जिसमें पूरे अनुमंडल के खिलाड़ी शामिल हो।
इस अवसर पर फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी घरवाटांड की टीम ने मैच में निर्धारित 16 ओवर में सद्दाम अंसारी के 33 रन एवं गोपाल कुमार के 20 रनों के बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में बजरंग क्लब बालूडीह की टीम ने घरवाटांड के पवन कुमार के घातक गेंदबाजी 12 रन देकर 4 विकेट के आगे बालूडीह की पुरी टीम 67 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह घरवाटांड ने 38 रनों से पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्ज़ा जमाया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घरवाटांड के पवन कुमार एवं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालूडीह के मस्तगुल रहे। मैच में अंपायर की भूमिका रोहन कुमार एवं दीपक यादव, कमेंटेटर की भूमिका कुंदन सिन्हा, शिवम कटरियार एवं क्रिष झा एवं स्कोरर की भूमिका सौरभ सिंह एवं राज आर्यन ने निभाई। वही टूर्नामेंट को सफल बनाने में विक्की कुमार, तुलसी प्रजापति, अनुभव झा, रोहित राय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुरस्कार वितरण के समय समाजसेवी आलोक रंजन, चुन्नू पांडेय, मिक्की सिन्हा, नितेश सिन्हा आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply