Advertisement

पत्रकार एकता मंच का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

व्यस्त जीवन में कुछ पल मस्ती के भी जरूरी-मंच अध्यक्ष
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। नव वर्ष का शानदार ढंग से स्वागत करते हुए 10 जनवरी को बोकारो जिला (Bokaro district)  के हद में दामोदर नदी तट पर रेलवे काॅलोनी (Railway colony) असनापानी के समीप पत्रकार एकता मंच द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह के नाश्ते के साथ और दोपहर को स्वादिष्ट भोजन के बाद समाप्त हुआ।

वनभोज के मौके पर मंच के अध्यक्ष वरीय पत्रकार जगदीश महतो मास्टर ने कहा कि सालो भर हमारी पुरी बिरादरी सामाजिक समस्याओं को देश दुनिया के सामने लाने मे जुटे रहते हैं। उनके पास स्वयं के लिये एक मिनट का भी फुर्सत का नहीं होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपने मित्रो को कुछ राहत पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि व्यस्त जीवन में कुछ पल मस्ती के भी जरूरी है। मौके पर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सक्सेना, उपाध्यक्ष साबिर अंसारी, आरपी सिंह, सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वीरमणि पांडेय, चन्द्रशेखर कुमार, जगदीश भारती, नवीन सिन्हा, पवन कुमार सिंह, शंभु कुमार, नीतीश यादव, निरज कुमार आदि मंच के पदाधिकारी व् सदस्यगण उपस्थित थे। वनभोज के अवसर पर खानसामा(कुक) भोला द्वारा स्वादिष्ट भोजन तैयार कर वनभोज को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *