
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में हजारी मोड़ स्थित भारत पेट्रोलियम के समीप मधुमक्खियों का कहर दो विकलांगो के ऊपर बरपा। हमले में दोनों घायलों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 9 जनवरी की सुबह लगभग 10 बजे हजारी पंचायत रहिवासी बालेश्वर प्रजापति (Baleshwar Prajapati) एवं उसके साथी गुल्लू यादव भारत पेट्रोलियम तीन पहिया स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए गए हुए थे। लौटने के क्रम में अचानक मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय राहगीरों की मदद से दोनों को 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों घायलों को बोकारो रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि मधुमक्खियों के हमले में घायल बालेश्वर प्रजापति के एक हाथ और एक पैर नहीं है तो वहीं उसके साथी गुल्लू यादव दोनों आंखों से अंधा है। आर्थिक रूप से दोनों की स्थिति दयनीय है। दोनों की मदद उनका विकलांग साथी वरुण प्रजापति ने किया और दोनों की स्थिति जानने के लिए गोमिया सामुदायिक चिकित्सा केंद्र स्वयं आया। गोमियां अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
![]()












Leave a Reply