Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस मनी

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पिछरी पंचायत के डुहूआ गांव में 8 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमराव सिंह (Umarav Singh) का शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर टिकैत उमराव सिंह एवं शेख भिखारी समिति के कोषाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह ने कहा कि 8 जनवरी 1858 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ रांची के चुटूपालु में शहीद टिकैत उमराव सिंह एवं शेख भिखारी ने अंग्रेजो के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी। दोनों स्वंतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिया था। लड़ने के दौरान उन्हें कमजोर पड़ता देख अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तार कर एक पेड़ की डाली में दोनों को फांसी दे दी गई। उन्हीं शहीदों को हमारी समिति प्रतिवर्ष याद करती है। सिंह ने कहा कि सबको मिलकर टिकैत उमराव सिंह एवं शेख भिखारी के नक्शेकदम पर चलते हुए अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहिए। इस मौके पर इमारत हुसैन, टीडी सिंह, मंसूर आलम, सुमन अंसारी, कृष्णा सिंह आदि लोग शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *