विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय पर 7 जनवरी को भाजपा द्वारा झारखंड में महिलाओं (Women in Jharkhand) के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरीय नेता उपस्थित थे।
गोमियां प्रखंड भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 7 जनवरी को महिला नेत्री संध्या रानी एवं चंदना डे के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता देव नारायण प्रजापति, डॉ सुरेंद्र राज, मंडल अध्यक्ष नारायण महतो एवं साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे आदि उपस्थित थे।
प्रदर्शन के क्रम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम रही है। जनता बुनियादी सुविधा से भी वंचित है। सरकार विकास की बातें करती है लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आता। बेरोजगार पलायन कर रहे हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा। इस कारण प्रदेश भाजपा के आवाहन पर प्रखंड कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रदर्शन के पश्चात भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
मौके पर उपरोक्त के अलावा रामजी प्रसाद, दीपक ठाकुर, घनश्याम डे, राजकुमार प्रसाद, दरबारी मांझी, आशा देवी, देवंती देवी, गीता देवी, मीनू देवी, अनीता देवी, गुलाबी देवी, पिंकी देवी, गुंजा देवी, सुमित्रा देवी, मंजू देवी, मालती देवी, तामेश्वर प्रजापति आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply