Advertisement

अवैध कारोबारियों पर कसी जाएगी नकेल-सतीश चंद्र झा

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। अनुमंडल पुलिस मुख्यालय बेरमो कार्यालय तेनुघाट.(Bermo Office Tenughat)       में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीशचन्द्र झा (Satish chandra Jha) की अध्यक्षता में 4 जनवरी को वर्ष 2021 का प्रथम मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें बेरमो अनुमंडल के हद में सेवारत सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद थे।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झा ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण न्यायिक कार्य एवं पुलिस कार्यवाही में शिथिलता के कारण बहुत सा कार्य नहीं हो सका है। महामारी के कारण कार्रवाई में आई शिथिलता में तेजी लाने के लिए सभी पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है। साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने और कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मासिक गोष्ठी में सभी प्रकार का अवैध कारोबार को नकेल कसने पर बल दिया। कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कोयला, लोहा तस्करी, लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। एसडीपीओ ने कहा कि नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने एवं आत्मसमर्पण कर सभी सरकारी सुविधा उन्हें मुहैया कराया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *