Advertisement

बाईक से गिरकर युवक की मौत,परिवार में छाया मातम

अजीत जयसवाल/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार थाना (Petarvar police station) के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत क्षेत्र के झुंझको मंदिर टोला के एक 28 वर्षीय युवक बिनोद सिंह (Binod singh)  की मौत बाईक से गिरकर गम्भीर चोट लगने से हो गई। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है। घटना 4 जनवरी की बताई जा रही है।
मृतक के परिजनों के अनुसार बिनोद 4 जनवरी को प्रातः कही जाने के लिये बाईक लेकर घर से निकला था। परिवार वालों का कहना है कि वह पहले से मिर्गी रोग से ग्रषित था। घर से निकलने के बाद लगभग आधा किमी की दूरी पर वह अचानक बाइक से गिर गया। रहिवासियों ने तुरंत घर में इसकी खबर दी। घरवाले घटनास्थल पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।
पंचायत के मुखिया श्याम रजवार ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पेटरवार थाना को देने के बाद थाना प्रभारी पूनम कुजूर के निर्देश पर लिखित आवेदन देकर अंतिम संस्कार की अनुमति लिया गया। इधर इस तरह की आकस्मिक घटना में युवक बिनोद की मौत होने से परिजन सहित मुहल्ले वाले भी शोकाकुल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *