Advertisement

अभिनेता विक्रम राजपूत काजल संग सईयाँ हमार थानेदार में आयेंगे नजर


युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। भोजपुरी फिल्म (Bhojapuri film) जगत के जाने माने अभिनेता विक्रम राजपूत बतौर (Actor Vikram Rajput Bator) मुख्य नायक भोजपुरी फ़िल्म सईयाँ हमार थानेदार में अभिनेत्री काजल यादव के संग नजर आयेंगे। जबकि एक अन्य फ़िल्म एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी में भी दोनों की जोड़ी नजर आयेगी।
फ़िल्म सईयाँ हमार थानेदार में विक्रम राजपूत एक्शन रोमांटिक हीरो के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जिसमें इनके साथ फ़िल्म अभिनेत्री काजल यादव भी दिखेंगी। काजल यादव भोजपुरी फ़िल्म जगत की चर्चित व लोकप्रिय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इस फ़िल्म में विक्रम राजपूत अभिनेत्री काजल यादव के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।जबकि,खलनायकों के संग बदलें की भावना से मार धाड़ भी करते दिखेंगे। इस फ़िल्म में इनका किरदार पॉकेटमारी से शुरू होती हैं। जिसके बाद काजल के साथ रोमांस और फिर अंत में प्यार की खातिर थानेदार बनकर खलनायकों से बदला।
विक्रम राजपूत की यह चौथी फ़िल्म हैं। इससे पहले बतौर मुख्य कलाकार इनकी फ़िल्में दिल क्या करें और लाल आ चुकी हैं। जबकि,एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी और सईयाँ हमार थानेदार आने वाली हैं। इस फ़िल्म में विक्रम राजपूत के अतिरिक्त सूर्या सिंह, काजल यादव, आकांक्षा दुबे, एजाज खान, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबली नायक आदि कलाकार ने काम किया हैं। फ़िल्म के निर्माता सुजीत सुमन, निर्देशक सूरज राजपूत, प्रोडक्शन मैनेजर विश्वकर्मा व पीआरओ कुमार युडी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *