Advertisement

झारखंड के सीएम ने नव वर्ष पर देशवासियों को दी शुभकामना

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant soren)  ने राज्य की समस्त जनता एवं देशवासियों को नव वर्ष 2021 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि वर्ष 2021 झारखंड वासियों के लिए सुख, शांति, उन्नति, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।
सीएम सोरेन ने कहा कि नया वर्ष समस्त झारखंड वासियों के जीवन में खुशहाली लाये। मुख्यमंत्री ने विकसित, समृद्ध और नए झारखंड के निर्माण के लिए प्रदेश की समस्त जनता से सरकार के विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *