Advertisement

अहिंसा परमो धर्म व् सत्यमेव जयते को आत्मसात करने से जाएगा कोरोना-मृणाल कांति देव

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। सोशलिस्ट पार्टी लोहिया (Socialist party lohiya के मृणाल कांति देव ने नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों के लिए शांति, सुख व् समृद्धि की कामना की है। साड़म निवासी देव प्रारंभ से लेकर आजतक अपना जीवन जनसेवा में लगा दिया है।
एक भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान महावीर स्वामी ने कहा है कि अहिंसा परमो धर्म। गौतम बुद्ध ने कहा है सत्यमेव जयते। जबतक ये दोनों बातें मनुष्य अपने जीवन में आत्मसात नहीं करेंगे तबतक कोरोना जाने वाला नहीं है। आगे देव ने बताया कि आज सम्पूर्ण विश्व में कोरोना फैल रहा है। इसका प्रमुख कारण लोगों द्वारा मांसाहारी भोजन का सेवन करना है। मांसाहार भोजन का परित्याग करने से कोरोना स्वत: समाप्त हो जाएगा। यह छह फीट दूरी, मास्क है जरूरी, सेनेटाइजर उसके बाद सेकेंडरी बात है। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि मांसाहार का त्याग करे और कोरोना से दूर रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *