प्रहरी संवाददाता/मुंबई। हिंदी विद्या प्रचार समिति घाटकोपर द्वारा संचालित हिंदी स्कूल में श्री नंदकिशोर सिंह ‘जय राम जी’ मेमोरियल इंटर स्कूल बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप का दो दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस चैंपियनशिप में कुल 23 विद्यालयों के जूनियर तथा सीनियर वर्गों के 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन चैंपियनशिप में जूनियर लड़कियों में दूर्वा विकास भोगले (बंट संघा एस. एम .शेट्टी हाई स्कूल) प्रथम, जूनियर लड़कों में मोहम्मद इब्राहिम इंतिखाब रहमान (उदयाचल हाई स्कूल) प्रथम और सीनियर लड़कियों में इरा अरविंद मूलय (उदयाचल हाई स्कूल) प्रथम और सीनियर लड़कों में अर्नव अभय नाहर (उदयाचल हाई स्कूल) प्रथम स्थान पर तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जूनियर लड़कियों में जस्वी सूरज राऊल (श्री आ.ई.डी सिंह मॉडल स्कूल) प्रथम जूनियर लड़कों में स्वराज सूरज रेडकर (बंट संघा एस.एम शेट्टी हाई स्कूल) प्रथम और सीनियर लड़कियों में प्रांशी संदीप उपाध्याय (एस.वी.डी हाई स्कूल) प्रथम स्थान पर, सीनियर लड़कों में कृष पंकज जैन (उदयाचल हाई स्कूल) प्रथम स्थान पर रहे।इस तरह दोनों खेलों में कांटे का मुकाबला रहा।
विजेता खिलाड़ियों को डॉ. राजेंद्र सिंह (अध्यक्ष हिंदी विद्या प्रचार समिति घाटकोपर, और मुख्य अतिथि रमेशचंद्र सिंह (पूर्व मुख्याध्यापक हिंदी हाई स्कूल) एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह
(हेडमास्टर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग) के द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सूत्र संचालन खेल मंत्री प्रदीपकुमार सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
Tegs: #An exciting badminton and table tennis competition concluded at the Shri Nandkishore Singh ‘Jai Ram’ Memorial Inter-School event in Ghatkopar.
![]()













Leave a Reply