शिक्षा, गरीबों की सेवा और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित रहा उनका जीवन
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। समाजसेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य, आज भी याद किए जाते हैं बापू के जनकल्याणकारी कार्य, चेंबूर पूर्व के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में स्वर्गीय बच्चूभाई अर्जुन चौहान का नाम सम्मान के साथ याद किया जाता है। 1985 से 1992 के दौरान नगरसेवक के रूप में उन्होंने केवल जनप्रतिनिधि की भूमिका ही नहीं निभाई, बल्कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके लिए समाजसेवा महज एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य थी। उस दौर में जब शिक्षा की सुविधाएं आज की तरह व्यापक नहीं थीं, बच्चूभाई चौहान ने शिक्षा जगत से जुड़े कार्यों को महत्व दिया। उनका मानना था कि समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर भविष्य देने की सोच उनके सामाजिक सरोकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।
बच्चूभाई चौहान की समाजसेवा का एक संवेदनशील पक्ष अनाथ आश्रमों और वहां रहने वाले बच्चों से जुड़ा था। उन्होंने अनाथ बच्चों के रहने, खाने-पीने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। जिन बच्चों के सिर पर माता-पिता का साया नहीं था, उनके प्रति उनकी संवेदनशीलता उनके मानवीय व्यक्तित्व को दर्शाती है।
गरीबों की मदद और जरूरतमंदों की सेवा के लिए किए गए उनके प्रयास उस समय के सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण यादों में शामिल हैं। नगरसेवक का पद उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान जरूर था, लेकिन उनकी स्मृतियों में समाजसेवा का भाव विशेष स्थान रखता है। चेंबूर पूर्व की सामाजिक विरासत में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देता है कि जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना केवल एक पूर्व नगरसेवक को श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उस सेवा भावना को नमन करना है, जिसने शिक्षा, गरीबों और अनाथ बच्चों के कल्याण को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। ” स्व. बच्चूभाई अर्जुन चौहान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि ” के मौके पर उनके पुत्र अनिल बच्चूभाई चौहान भी अपने पिता की राह पर चल पड़े हैं l श्रद्धांजलि सभा में फिल्म डायरेक्टर मिलिंद कवड़े, फिल्म एक्टर अजय सूर्यवंशी, जे पी अग्रवाल , अशोक भोसले, संजय जगताप, संजय सकपाल, प्रदीप चित्रे, पत्रकार ज्ञानेश्वर थोम्ब्रे, आनंद शिंदे, बुलेट पाटिल, ध्रुव भानुशाली, इंदर पाटिल, संतोष थोरात, संजय केदारे, भरत, अमित हिरवे, जेपी अग्रवाल, राजू नागराले, सार्जे और सोशल, पॉलिटिकल, कल्चरल, एजुकेशनल और स्पोर्ट्स सेक्टर के कई जाने-माने लोग मौजूद थे।
Tegs: #The late Bachubhai Arjun Chauhan left an indelible mark on the history of Chembur.
![]()













Leave a Reply