Advertisement

सोनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प यात्रा का शुभारंभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रीगुरु संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड में 20 अगस्त को श्रीगुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरोमा मोदी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ताराकार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सौम्या सिंह एवं प्रखंड के अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह समरसता यात्रा नगर परिषद क्षेत्र के महादलित टोला में भ्रमण कर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड एवं नगर के विकास मित्र यथा राकेश कुमार, कमलेश कुमार, हरेन्द्र कुमार, कोमल राज, ममता कुमारी, अमिषा कुमारी, मुन्नी कुमारी, रामप्रवेश महाव, गुड़िया कुमारी, नीलम देवी, संदीप कुमार एवं नगर परिषद के गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि संत शिरोमणि गुरु रविदासजी 15वीं-16वीं शताब्दी के महान कवि, समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला के हद में सीर गोवर्धनपुर में हुआ था। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच का विरोध कर मानव-मानव में प्रेम और समानता का उपदेश दिया था। उनके 40 पद गुरु ग्रंथ साहिब में भी सम्मिलित हैं। उनकी वाणी आज भी समाज को एकता के सूत्र में पिरोती है। मन चंगा तो कठौती में गंगा, रैदास कहते हैं इसी में सच्चा सत्संगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *