एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध में 20 अगस्त को बाल सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया मुरली देवी शामिल थी।
इस अवसर पर मुखिया मुरली देवी ने बाल सभा को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को बाल्यावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई, नियमित पढ़ाई, अनुशासन, अच्छे संस्कार और खेल-कूद के महत्व के बारे में बताया। मुखिया ने कहा कि बचपन ही जीवन की नींव होती है। इस उम्र में जो संस्कार और शिक्षा मिलती है वही आगे चलकर बच्चों के भविष्य को तय करती है। आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बड़े-बुजुर्गों और शिक्षकों का सम्मान करें तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहे।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना एवं बधाई दी। साथ ही कहा कि पंचायत की ओर से बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रचार्य ब्रज बिहारी साव ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी बात खुलकर रखना सीखते हैं। मौके पर शिक्षक गणेश यादव, अनीता कुमारी, ओम प्रकाश, समाजसेवी बबलू कुमार यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और सौ के करीब छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply