सखा सहयोग सुरक्षा समिति द्वारा कुर्रा मोड़ चास में शिविर कैम्प का आयोजन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पवित्र सावन महीने के अवसर पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी सखा सहयोग सुरक्षा समिति की ओर से समिति के संरक्षक सह महामंत्री बी. के. चौधरी के नेतृत्व में चिड़का धाम जाने वाले शिव भक्त कांवरियो के लिए कुर्रा मोड़ चास में शिविर कैम्प लगाया गया।
ज्ञात हो कि, शिव भक्त स्थानीय दामोदर नदी से जल उठाते हैं। उन्हें रास्ते में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए कावरियो के लिए गरमा गरम कड़क चाय, गर्म पानी, ठंडा पानी, पानी का फव्वारा, बिस्किट, फल, फूल, अगरबत्ती दवाई इत्यादि का प्रबंध किया गया।
कांवरियों में पुरुष, बच्चें, महिलाये, माताएँ, युवा बम शामिल थे। शिविर में श्रद्धालुओं ओर भक्त जनों के बीच सफलतापूर्वक आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए सखा सहयोग सुरक्षा समिति के कोषाध्यक्ष आर. बी. चौधरी ने 17 अगस्त को बताया कि इस अवसर पर कांवरियो के लिए समिति द्वारा बम बम भोलेनाथ का धार्मिक गाने के लिए डीजे, एवं एलईडी स्क्रीन का भी व्यवस्था किया गया था।
शिव भक्त शिविर में रुककर नाचते गाते एवं प्रसाद का ग्रहण करते चिड़का धाम के लिए प्रस्थान कर रहे थे। देर रात तक कांवरियो के सेवा के लिए समिति के सदस्यगण समर्पित रहे। मौके पर बी. के. चौधरी ने कहा कि उन्हें शिव भक्त कांवरियों की सेवा करने में ही जीवन का आनन्द मिलता है।
सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष यू सी कुम्भकार, समिती के कोषाध्यक्ष आर बी चौधरी, एन के सिंह, बरिया तेली, आई. अहमद, देवेन्द्र गौराई, रामदेव प्रसाद, बी एन तिवारी, रोशन कुमार, अभिमन्यू मांझी, सुभाष चंद्र महतो, राजेन्द्र प्रसाद, एस के पी साव, अमोद कुमार, धीरेन्द्र रजवार, डी एन महली, जितेन्द्र सिंह, इमरान अंसारी, सत्येंद्र कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, हरेन्द्र लहरी, प्रदीप लहरी, राजेन्द्र राम इत्यादि का अहम योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply