प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो तथा रामगढ़ जिला में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी तथा मध्यम दर्जे के बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जल स्तर में भारी वृद्धि होने के कारण 14 अगस्त को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अतिरिक्त डैम का पांच रेडियल गेट संध्या लगभग तीन बजे खोल दिया गया। जिसके कारण डैम का आठ रेडियल गेट एवं एक अंडर सुविलिस कुल नौ गेट खोला गया।
बताया जाता है कि इससे दामोदर नदी का जलस्तर बढ़कर लगभग 32632.90 क्यूसेक प्रति सेकंड हो जाएगा। विभाग के कार्यपालक अभियंता तेनुघाट बांध प्रमंडल कार्यालय के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त गेट और खोला जा सकता है।
जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी सह सहायक अभियंता अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि जलाशय का जल स्तर आरएल 851.05 फीट से भी बढ़ने की संभावना है। कहा कि इससे संबंधित सभी अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
जिसमें कार्यपालक अभियंता, तेनुघाट बांध प्रमंडल, अधीक्षण अभियंता तेनुघाट बांध अंचल, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग हजारीबाग, मुख्य अभियंता योजना एवं मॉनिटरिंग आयोजन जल संसाधन विभाग रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो, उपायुक्त बोकारो, पुलिस अधीक्षक बोकारो, डीडीओए बोकारो, एमडीओ डीवीसी उप मुख्य अभियंता डीवीसी, अधीक्षण अभियंता सीडब्ल्यूसी मैथन, उपायुक्त धनबाद, पुलिस अधीक्षक धनबाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया, पेटरवार, चंद्रपुरा, अंचल पदाधिकारी चंद्रपुरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी जरीडीह, तेनुघाट बांध स्पीलवे कर्मचारी शामिल है।
![]()













Leave a Reply