Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर पिछरी में निकली तिरंगा सम्मान यात्रा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी में भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा। तिरंगा यात्रा में दर्जनों भाजपाईयों सहित ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार यह तिरंगा सम्मान यात्रा बेरमो विधानसभा क्षेत्र के दामोदर नदी तट हिंदुस्तान पुल से निकाली गई, जो पिछरी मुख्य पथ होते स्थानीय बीडीए कॉलेज परिसर तक ले जाया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय सहित अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, मुकेश मिश्रा, देवी मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, बजरंगी मिश्रा सहित दर्जनों भाजपाई शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *