प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी ग्राम स्थित आदर्श उच्च विद्यालय प्रबंधन की स्वतंत्रता दिवस को लेकर आमंत्रण की नई पहल चर्चा का केंद्र बन गया है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाध्यापक धनेश कुमार महतो के नेतृत्व में दो छात्राओं ने विद्यालय में 15 अगस्त को आयोजित होने जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह में जन-प्रतिनिधियों, अभिभावकों, ग्रामीणों को आमंत्रण का नए व अनोखा अंदाज अपनाया गया है।छात्राओं ने वीडियो पोटोकॉल द्वारा अनोखे अंदाज को अपनाया है। इस कार्य के लिए वीडियो सह यूट्यूब पोटोकॉल का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मुख्य सचेतक विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार मिश्रा है। उनके साथ के अन्य शिक्षक भी उपस्थित है।
![]()













Leave a Reply