सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्राचीन और आध्यात्मिक ध्रुपद परंपरा के अनन्य साधक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उन्हें 13 अगस्त को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह के दौरान, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। हिन्दुस्तानी संगीत के ध्रुपद क्षेत्र में पं. कृष्ण मोहन पाठक के दीर्घकालिक और अमूल्य योगदान तथा अनथक संगीत साधना को राष्ट्रीय फलक पर मिली इस स्वीकृति से संपूर्ण कला और संगीत जगत में अपार हर्ष एवं गौरव का माहौल है। झारखंड के सरायकेला रहिवासी पं. पाठक को उक्त सम्मान मिलने पर पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला में हर्ष देखा जा रहा है।
![]()













Leave a Reply