रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा विद्यालयों में निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में राष्ट्रीय सम्मान एवं गरिमा से जुड़े सभी प्रावधानों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
बोकारो जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान निर्धारित कार्यक्रम क्रम का पूरी गंभीरता से पालन करने की अपील की है। उन्होंने 13 अगस्त को कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, इसलिए समारोह में किसी भी स्तर पर प्रोटोकॉल की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
कहा गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत से होगी। इसके बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। वहीं, कार्यक्रम के समापन से पूर्व पुनः राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। बोकारो जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को राष्ट्रीय भावना, अनुशासन और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित करें तथा निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें।
![]()













Leave a Reply