Advertisement

स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की मुख्य संरक्षिका की मणि पुण्यतिथि

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अगस्त को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की संरक्षिका शिलावंती देवी की पुण्यतिथि वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनायी गई।

इस अवसर पर बोकारो के पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा माता शिलावंती देवी की स्मृति में कई औषधीय, दिव्य पुष्पवाले तथा फलदार पौधों का रोपण बोकारो के बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित ललिता निवास में कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में पहले दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित सबों ने बारी बारी से माता के चरणों में पुष्प समर्पित कर उनकी चरण वंदना की।

ज्ञात हो कि माता शिलवंती ने अपने जीवन काल में अपने पति ब्रह्मलीन पर्यावरण मित्र पं. गौरी शंकर ओझा के साथ मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और प्रकृति रक्षा के लिए अनेकों पेड़ों का रोपण किया। उनमें से कई आज झारखंड के कई स्थानों पर विशाल वृक्ष का रूप धारण कर आम राहगीरों को प्रदूषण से बचा रहे हैं। आज आम, शमी, कनेर, हरसिंगार, चांदनी, श्याम अपराजिता, जूही, कृष्ण तुलसी, रातरानी, ओलमंडा, सदाबहार, मधुकामिनी, एकजोरा सहित कई पौधों का रोपण किया गया। पेड़ भी मां की ही तरह मातृत्व भरे स्नेह की छाया प्रदान करते है।

वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, प्राकृतिक खेती प्रकोष्ठ के संयोजक रोहित कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष दिव्या, टाटा से पधारी विंध्याजी, अनन्या मिश्रा, आर्या पांडेय और अर्णव पांडेय सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *