Advertisement

खैराचातर के मीत मिलन हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सावन के पवित्र और मनभावन महीने की हरियाली का जश्न मनाने के लिए बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित मीत मिलन हॉल में महिलाओं द्वारा बीते 10 अगस्त को भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और उत्सव का जमकर आनंद उठाया।

​ सावन महोत्सव ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य बबिता कुमारी और प्रखंड प्रमुख नियोती डे उपस्थित रहीं। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। ​सावन महोत्सव के दौरान मीत मिलन हॉल पूरी तरह सावन के रंगों में रंगा नजर आया। पारंपरिक हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों और लोकनृत्यों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल संगीतमय हो गया। साथ ही उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न मनोरंजक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

​ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बबिता कुमारी और प्रखंड प्रमुख नियोती डे ने सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि​ इस तरह के सांस्कृतिक और सामूहिक आयोजनों से महिलाओं के अंदर नया उत्साह संचारित होता है और उनका आत्मबल बढ़ता है। कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं। आगे भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। महोत्सव को सफल बनाने में बबिता जायसवाल, सरिता देवी, मुन्नी जायसवाल और रजनी रंजना ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *