पैतृक आवास कसमार पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले भाजपा नेता
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. संजय कुमार चौबे के निधन पर 11 अगस्त को भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार अमित बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित दिवंगत के पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत चौबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके पुत्र एवं मित्र शीतल समीर चौबे सहित अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि संजय चौबे का निधन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा समाज के सुख-दुःख में हमेशा सहभागी रहते थे। उनके सामाजिक सरोकार और आमजनों के प्रति आत्मीय व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिवंगत चौबे से उनका आत्मीय संबंध रहा और उनके निधन की खबर से वे बेहद मर्माहत हैं। दु:ख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अभिभावक मुकुल ओझा, मित्र धनराज कश्यप एवं गोलू भी मौजूद रहे। सभी ने स्व. चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान एवं व्यक्तित्व को याद किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply