Advertisement

सोनू के सपने को डीसी का संबल, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का राह आसान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 11 अगस्त को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में प्राप्त 45 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए डीसी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बताया जाता है कि इस दौरान बोकारो के सेक्टर वन सी रहिवासी सोनू मिश्रा ने रांची में आयोजित 70वें नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से समन्वय कर सोनू का आवश्यक प्रपत्र भरवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, आपूर्ति एवं कल्याण से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की गयी। डीसी ने कहा कि आमजनों व् जरूरतमंदो की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *