रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और कुशलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
एमजीएम स्कूल बोकारो में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) कॉन्फ्रेंस कार्यशाला में चिन्मय विद्यालय के 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 250 से अधिक डेलिगेट्स वाली इस कार्यशाला में विद्यालय को बेस्ट स्कूल डेलिगेशन अवार्ड समेत कुल 13 पुरस्कार मिले। इनमें तीन बेस्ट डेलिगेट पुरस्कार सहित कई व्यक्तिगत सम्मान शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इसे लेकर 11 अगस्त को विद्यालय की असेंबली में प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा ने एमयूएन में पुरस्कार हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
मौके पर प्राचार्य सूरज शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एमयूएन कॉन्फ्रेंस से विद्यार्थियों को भू-राजनीति (जियो-पॉलिटिक्स) को समझने का अवसर मिलता है। इसकी तैयारी के दौरान भी विद्यार्थी विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
![]()













Leave a Reply