Advertisement

राधा नगर मुखिया द्वारा सड़क पर स्टोन डस्ट डलवा कर बनाया गया मजबूत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में लगातार हुई वर्षा के कारण जिला के हद में राधानगर पंचायत सचिवालय से दुलालपुर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे आम जनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जानकारी के अनुसार राधा नगर पंचायत के मुखिया स्वरूप दास द्वारा सड़क पर स्टोन डस्ट डलवा कर मजबूत, समतल एवं सुरक्षित बनाया गया। जिसके कारण राहगीरों को कोई दिक्कत ना हो। मुखिया ने 26 जुलाई को भेंट में बताया कि जहां-जहां भी आमजनों को समस्या होती है। हम समाधान करने के लिए लगे रहते हैं। यहां भी राहगीरों को सड़क में गड्ढा होने के कारण समस्या हो रही थी। इसको देखते हुए उन्होंने सड़क का काम तुरंत करवाया। कहा कि आगे भी जहां भी समस्या होगी मैं वहां समाधान के लिए खड़ा रहूंगा। मेरे लिए पंचायत की जनता सबसे पहले है। उन्हें कोई दिक्कत ना हो।

कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक रहिवासी को बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हों।जनहित के कार्य निरंतर जारी हैं। मुखिया स्वरूप दास ने कहा कि उनके पंचायत में सभी विकास कार्य हो रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क, इंदिरा आवास एवं रहिवासियों के लिए सभी सरकारी लाभ के काम यहां लगातार हो रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *