Advertisement

गायत्री शक्तिपीठ में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में बनी कार्यक्रमों की रूपरेखा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। वैशाली जिला के हद में दिग्घी कला पूर्वी में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 26 जुलाई को प्रखंड समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।

बताया जाता है कि आयोजित बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा रहा। समिति ने परीक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इसके लिए विद्यालयों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी रामचंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को सशक्त बनाने और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पित भाव से कार्य करना अनिवार्य है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अनिरुद्ध शुक्ला, राजेश कुमार पांडेय, चंद्र किशोर सिंह, मनीष रंजन, हरेंद्र शर्मा, ब्रजकिशोर सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, सुनीता देवी, बबिता सिंह, लीला सिंह, उमेश तिवारी, ललन पंडित, राजीव कुमार, आचार्य राजेश तिवारी, नंदलाल चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता व् श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *