Advertisement

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। 4399 दिनों की जन-निर्वाचित यात्रा पूरी कर पीएम मोदी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 10 जून को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में मंदिर के गर्भगृह में सुशील शास्त्री एवं पवन बाबा द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया।

इस दौरान बाबा हरिहरनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और भारत को परम वैभव तक ले जाने की मंगल कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यकर्ताओं ने बाबा से देश और प्रदेश पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजयुमो बिहार प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार रितेश, समाजसेवी राजीव मुनमुन, मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, महामंत्री महेश कुमार, ज्ञानसागर सिंह, अविनाश कुमार, भाजयुमो सारण जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम, शशि शंकर सिंह, भाजयुमो सोनपुर मंडल उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह टुनटुन, राजन कुमार दास, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व् पीएम मोदी समर्थक मौजूद रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *