Advertisement

निःशुल्क शूटिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो रायफल क्लब एवं यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि बोकारो में शूटिंग प्रशिक्षण की सुविधा शहर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास करने तथा राज्य और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा और अभिनव बिंद्रा जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर 2ए के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव अनिल कुमार ने किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन की निदेशक विभा कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर प्रशिक्षक पिंटू यादव, अरबिंद कुमार, रणविजय ओझा तथा दर्जनों अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *