रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत जिला के हद में बोकारो थर्मल के एएएम गोविंदपुर एवं कसमार के एएएम मंजूरा के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में 21 सितंबर को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्मेल हाई स्कूल बोकारो थर्मल में प्राचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस एवं सीएचओ अंजली कुमारी ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंजूरा में सीएचओ मोनिका मिंज ने बच्चों को तंबाकू से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और बचाव के उपाय बताए।

जिला परामर्शी मोहम्मद असलम ने बताया कि झारखंड में लगभग 38.9 प्रतिशत वयस्क तंबाकू का सेवन करते हैं, जबकि 13 से 15 वर्ष के 5.1 प्रतिशत बच्चे तंबाकू सेवन शुरू कर देते हैं। उन्होंने बताया कि बोकारो के तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में परामर्श के साथ स्पीरोमीटर, कार्बन मोनोक्साइड ब्रीथ मॉनिटर तथा एनआरटी/नॉन-एनआरटी दवाओं की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply