Advertisement

तेलमोच्चों ब्रिज पर बिहार के परिवहन मंत्री का जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। धनबाद से रजरप्पा जाने के क्रम में 21 सितंबर को बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत का तेलमोच्चों ब्रिज के समीप जदयू बोकारो जिला की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नेतृत्व जदयू झारखंड प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह एवं बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह एवं धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे भी मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय, जिला महासचिव सुधीर कुमार, उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह, चंडी कुमार प्रजापति, बबलू दास, बसंत मरांडी, आनंद सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री रावत ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने आमजनों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा सक्रिय जनसंपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *