रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति बोकारो आगामी 4 अगस्त को टाउन हॉल मोड़ के समीप झारखंड आंदोलन के जनक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेगी।
बोकारो जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी ने 2 अगस्त को जानकारी देते हुए कहा कि गुरुजी के लंबे संघर्ष, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व के कारण झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ। उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।
झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और मूलवासियों की पहचान हैं। उनके संघर्ष ने अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने कहा कि गुरुजी ने जल, जंगल, जमीन और पहचान की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया तथा आदिवासियों के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
बैठक में झामुमो नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि बोकारो के रॉक गार्डन पार्क का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए तथा उनकी प्रतिमा स्थापित कर आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरित किया जाए।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, जयनारायण महतो, इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, मदन महतो, आकाश टुडू, मनोज हेम्ब्रम, राकेश सिन्हा, आजाद अंसारी, सुमित रवानी, प्रदीप यादव, षष्टी देवी, तपेश्वर महतो, कृष्णा महतो, कालीपद महतो, रामदयाल सिंह, सोनाराम हेम्ब्रम, हरिवंश पोद्दार, दीपक कुमार बंसल, गणेश श्रीवास्तव, प्रमोद तापड़िया, कन्हैया सिंह, दीपक महतो, उदय कुंभकार, पूरन महतो, संजय कुमार, भागीरथ शर्मा, रवि सिंह, हरिवंश नारायण पोद्दार, कालीचरण महतो, सुनील कपरदार, टी.पी. महतो, मनोज कुमार रजक, पंकज मरांडी, कुसुम भारती, सुरेश राम, रविशंकर सिंह, प्रदीप मंडल, दिनेश यादव, राहुल कुमार, कलीम अंसारी, अख्तर अंसारी, नंदकिशोर कपरदार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply