Advertisement

बजरंगबली मंदिर खैराचातर में साप्ताहिक भंडारा का 25वां सफल आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच 9 जून को साप्ताहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण का लगातार 25वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
मंदिर समिति एवं स्थानीय भक्तजनों के सहयोग से आयोजित इस भंडारा कार्यक्रम में क्षेत्र के रहिवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले 25 सप्ताह से निरंतर चल रहा है, जो बजरंगबली की कृपा और भक्तों के सहयोग का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए। आयोजकों ने कहा कि भक्तों के सहयोग और बजरंगबली की असीम कृपा से यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ प्राप्त कर सके। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *