Advertisement

युवा मंडलों की बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल की दी गई जानकारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सभागार में 2 अगस्त को माय भारत पोर्टल की युवाओं को जानकारी दी गयी।

जानकारी के अनुसार युवा भारत के तत्वावधान में कसमार एवं पेटरवार के युवा मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया एवं ज्ञान विज्ञान समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला युवा कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं के समग्र विकास एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित माय भारत पोर्टल के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से देशभर में संचालित विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा युवा इन कार्यक्रमों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का विकास कर सकते हैं।

युवा कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ ने कहा कि युवा मंडलों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि माय भारत की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है, जिससे वे सरकारी योजनाओं से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि युवा मंडलों के गठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र ठाकुर ने किया। बैठक में सुनीता देवी, राज किशोर शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार मुंडा, वीरेंद्र महतो, राकेश शर्मा, प्रभात कुमार, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, ओम कुमार, अनिल कुमार टैगोर, राहुल तिवारी, उदित मरांडी, पलक रानी, लक्ष्मी कुमारी, अनुज कुमार टैगोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *