मृतको के परिजनों को मुआवजा राशि एक-एक व् करोड़ नौकरी दी जाय-अयुब खान
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। झारखंड के चतरा जिला के हद में सिमरिया थाना क्षेत्र के केंदू कसारी स्थित करमटांड़ के घने जंगल में बीते 23 फरवरी की रात्रि एयर एंबुलेंस विमान हादसे में जान गवांने वालों के प्रति माकपा नेता अयुब खान ने दु:ख जताया है। माकपा नेता ने मृतको के परिजनों व् शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही इस विमान हादसे में जान गवांने वालों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ मुआवजा देने तथा परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता सह लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 24 फरवरी को कहा कि मुआवजा की घोषणा जल्द से जल्द की जाय और मुआवजा राशि परिजनों को तुरंत दिया जाय। साथ हीं भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाय। वहीं डायरेक्टर जेनरल सिविल एवीयेशन (डीजीसीए) दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश जल्द दें।
माकपा नेता खान के अनुसार एयर एंबुलेंस विमान में गंभीर रूप से बिमार संजय कुमार साहु, साथ में उनकी पत्नी अर्चना देवी और परिजन ध्रुव कुमार सभी सरोज नगर चंदवा विमान में मरीज के साथ जा रहे चिकित्सक डॉ विकास कुमार गुप्ता, पारा मेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, पायलट विवेक विकास भगत, पायलट सवराजदीप सिंह थे सभी की विमान दुर्घटना में मौत हो गयी है। बताया कि लातेहार के चंदवा के सरोज नगर रहिवासी संजय कुमार साहु पांच दिन पहले गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका इलाज रांची में चल रहा था।
बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से उन्हें रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में एयर एंबुलेंस विमान चतरा जिला के हद में सिमरिया थाना क्षेत्र कर केंदू कसारी स्थित करमटांड़ के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एयर एंबुलेंस में क्रू मेंबर सहित सवार सभी सात सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हृदय विदारक हादसे से चंदवा सहित जिले में शोक की लहर है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
माकपा नेता ने इस विमान हादसे में जान गवांने वालों के प्रति गहरी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही हादसे में जान गवांने वाले परिजनों को तुरंत एक – एक करोड़ मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। मांग करने वालों में माकपा नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, माकपा लातेहार जिला सचिव रसीद मियां, सुरेंद्र सिंह, ललन राम, साजीद खान, पचु गंझु, सनीका मुंडा, कमल गंझु, बैजनाथ ठाकुर, द्वारीका ठाकुर, निरंजन ठाकुर, जीदन टोपनो, माईकल हंश समेत कई अन्य शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply