एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर-12 स्थित क्लब मोड़ में श्रीराम क्लब द्वारा आयोजित 24 घंटे का अखण्ड हरिकिर्तन कार्यक्रम में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन 24 फरवरी से 25 फरवरी तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है।

अखण्ड हरिकिर्तन कार्यक्रम के दौरान जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 24 फरवरी को पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रगति के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। पदाधिकारी द्वय ने आयोजन समिति के सदस्यों से मिलकर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की सराहना की। अखण्ड हरिकिर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति गीतों एवं कीर्तन का आनंद लिया।
![]()













Leave a Reply